Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Share Market: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, जानें सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

Share Market: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, जानें सेंसेक्स और निफ्टी का हाल
X

Share Market: मुंबई/नई दिल्ली: दो दिन की गिरावट के बाद बुधवार को घरेलू शेयर बाजार हरे निशान के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 192.73 अंक बढ़कर 80,930.24 पर पहुंचा। इसी तरह, एनएसई निफ्टी 9.55 अंक की बढ़त के साथ 24,552.05 पर रहा। मंगलवार को सेंसेक्स 636.24 अंक (0.78%) की गिरावट के साथ 80,737.51 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 174.10 अंक (0.70%) नीचे 24,542.50 पर बंद हुआ था।

किन्हें फायदा, किन्हें नुकसान?

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 22 के शेयर सकारात्मक रुख के साथ खुले। एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टूब्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक और नेस्ले ने बढ़त दर्ज की। वहीं, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, टाइटन, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और सन फार्मा के शेयरों में गिरावट देखी गई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire