Begin typing your search above and press enter to search.
Share Market: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट

Share Market: मुंबई/नई दिल्ली: बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का माहौल देखने को मिला। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक कमजोर शुरुआत के बाद अंत में सपाट बंद हुए। सेंसेक्स 50.62 अंकों (0.06%) की गिरावट के साथ 78,148.49 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 18.96 अंकों (0.08%) की कमी के साथ 23,688.95 पर बंद हुआ।
Share Market: रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले निचले स्तर पर
बुधवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 13 पैसे गिरकर 85.87 के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के चलते रुपये में गिरावट आई। यह लगातार दूसरा कारोबारी सत्र था, जब रुपये में गिरावट देखने को मिली।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


