Create your Account
Share Market: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 138 अंक लुढ़का, निफ्टी भी फिसला
Share Market: मुंबई: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट देखी गई। बीएसई सेंसेक्स 138 अंकों की गिरावट के साथ 81,444.66 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 0.17% टूटकर 24,812.05 पर आ गया। कारोबारी सत्र की शुरुआत भी कमजोर रही, जहां सेंसेक्स 268 अंक नीचे 81,314.62 पर खुला और निफ्टी 0.26% की गिरावट के साथ 24,788.35 पर खुला।
निफ्टी पर इंडसइंड बैंक, ट्रेंट, आयशर मोटर्स, मारुति सुजुकी और एमएंडएम के शेयरों ने बढ़त हासिल की, जबकि चयूएल, अडाणी पोर्ट्स, नेस्ले, टीसीएस और अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में गिरावट दर्ज हुई। सेक्टोरल इंडेक्स में ऑटो, प्राइवेट बैंक और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स को छोड़कर सभी लाल निशान में बंद हुए। आईटी, मीडिया, धातु, तेल और गैस, रियल्टी जैसे सेक्टर 0.5-1% नीचे रहे। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.3% की गिरावट के साथ बंद हुए।
वैश्विक स्तर पर मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने बाजार में अनिश्चितता बढ़ाई। भारतीय रुपया भी 23 पैसे कमजोर होकर 86.47 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। मंगलवार को यह 86.24 पर था। बाजार की नजर अब वैश्विक और घरेलू आर्थिक संकेतों पर टिकी है।
Related Posts
More News:
- 1. IND vs ENG T20 Playing 11: भारत के खिलाफ दूसरे टी20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11 घोषित, जोफ्रा आर्चर की वापसी, जोश टंग का डेब्यू
- 2. Mahakaal Darshan: महाकालेश्वर के दर्शन से करें अपने दिन की शुरुआत, देखें Live
- 3. Big Accident : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस और ट्रेलर में भिड़ंत, आग लगने से इंदौर के 5 यात्रियों समेत 8 की मौत
- 4. CG Crime: मीरा रिसोर्ट में बर्थडे पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, गाड़ी से कुचलकर ट्रांसपोर्टर की हत्या, आरोपी फरार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

