Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Share Market: शेयर बाजार में जोरदार तेजी के साथ बंद, सेंसेक्स 789 अंक उछला, निफ्टी 277 अंक चढ़ा

Share Market: शेयर बाजार में जोरदार तेजी के साथ बंद, सेंसेक्स 789 अंक उछला, निफ्टी 277 अंक चढ़ा
X

Share Market: नई दिल्ली/मुंबई: सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार शानदार बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 789.74 अंक यानी 1.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,398.72 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 277 अंक चढ़कर 23,689.60 के स्तर पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन बैंकिंग और दूरसंचार शेयरों में मजबूत खरीदारी से बाजार ने शानदार रिकवरी की।

एयरटेल और बैंकिंग शेयरों ने संभाला बाजार

सेंसेक्स में सबसे ज्यादा तेजी Bharti Airtel के शेयरों में रही। कंपनी का वार्षिक राजस्व पहली बार 2 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचने के बाद इसके शेयर 5 प्रतिशत से अधिक चढ़ गए। इसके अलावा HDFC Bank, अदानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस और एसबीआई के शेयरों में भी बढ़त दर्ज की गई। वहीं इंफोसिस, टीसीएस और टेक महिंद्रा जैसे आईटी शेयर दबाव में रहे।

रुपये में रिकॉर्ड गिरावट

मजबूत डॉलर और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले गिरकर 95.73 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 106.48 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया।

निवेशकों में बढ़ा भरोसा

विशेषज्ञों के अनुसार, सरकार द्वारा संभावित आर्थिक कदमों और वैश्विक सकारात्मक संकेतों से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है। विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बावजूद घरेलू निवेशकों की खरीदारी ने बाजार को सहारा दिया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire