Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Share Market: शेयर बाजार जोरदार तेजी के साथ बंद, सेंसेक्स 75,000 के पार; जानिए निफ़्टी का हाल

Share Market

Share Market: शेयर बाजार जोरदार तेजी के साथ बंद, सेंसेक्स 75,000 के पार; जानिए निफ़्टी का हाल
X

Share Market: नई दिल्ली: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में करीब दो प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 1,205 अंक (1.63%) उछलकर 75,273.45 पर बंद हुआ, जबकि दिन के दौरान यह 75,849.76 तक पहुंच गया था। वहीं, एनएसई निफ्टी 394 अंक (1.72%) की बढ़त के साथ 23,306.45 पर बंद हुआ। हालांकि, रुपये में कमजोरी रही और यह 29 पैसे गिरकर डॉलर के मुकाबले 94.05 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ।

Share Market: सेंसेक्स की कंपनियों में अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, टाइटन, इंटरग्लोब एविएशन और ट्रेंट प्रमुख लाभ में रहे, जबकि टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, टीसीएस और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स पिछड़ गए। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी जोरदार खरीदारी देखी गई।

Share Market: वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा। एशियाई और यूरोपीय बाजारों में तेजी रही, जबकि अमेरिकी बाजार पहले दिन गिरावट में बंद हुआ था। विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका-ईरान तनाव में कमी की उम्मीद और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। हालांकि, यह सकारात्मकता अभी पूरी तरह स्थिर नहीं मानी जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire