Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Share Market: शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद, बैंकिंग शेयरों ने बढ़ाया निवेशकों का भरोसा, जानें सेंसेक्स - निफ्टी का हाल

Vpb
Share Market: शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद, बैंकिंग शेयरों ने बढ़ाया निवेशकों का भरोसा, जानें सेंसेक्स - निफ्टी का हाल
X

Share Market: नई दिल्ली: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में जोरदार खरीदारी के चलते बाजार में सकारात्मक माहौल देखने को मिला। वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों और अमेरिका-ईरान शांति वार्ता में प्रगति की उम्मीदों ने भी निवेशकों का उत्साह बढ़ाया।

बीएसई सेंसेक्स 231.99 अंक की बढ़त के साथ 75,415.35 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 75,810.97 का उच्च स्तर भी छुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 64.60 अंक चढ़कर 23,719.30 पर पहुंच गया। बाजार में सबसे अधिक तेजी बैंकिंग और उपभोक्ता क्षेत्र के शेयरों में देखी गई।

सेंसेक्स की प्रमुख कंपनियों में ट्रेंट, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर लाभ में रहे। दूसरी ओर सन फार्मा, आईटीसी, पावर ग्रिड और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। विशेषज्ञों का मानना है कि घरेलू निवेशकों की खरीदारी और वैश्विक स्तर पर बेहतर संकेतों ने बाजार को मजबूती दी। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के शोध प्रमुख विनोद नायर के अनुसार, वित्तीय क्षेत्र में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ने से बाजार को सहारा मिला।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire