Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Share Market: शेयर बाजार हरे निशान पर बंद: सेंसेक्स में मामूली बढ़त, जानिए निफ्टी का हाल, आईटी शेयरों में भारी गिरावट

Share Market

Share Market: शेयर बाजार हरे निशान पर बंद: सेंसेक्स में मामूली बढ़त, जानिए निफ्टी का हाल, आईटी शेयरों में भारी गिरावट
X

Share Market: मुंबई: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। आईटी सेक्टर में भारी बिकवाली के कारण तेजी सीमित रही। बीएसई सेंसेक्स 78.56 अंक (0.09%) बढ़कर 83,817.69 पर और एनएसई निफ्टी 48.45 अंक (0.19%) चढ़कर 25,776 पर बंद हुआ। दिन में सेंसेक्स ने 83,947.53 का उच्च और 83,119.95 का निम्न स्तर छुआ।

Share Market: आईटी ब्लू-चिप शेयरों में 7% तक की गिरावट देखी गई। इंफोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा सबसे ज्यादा लुढ़के, जिससे बीएसई आईटी इंडेक्स 5.49% टूटकर 35,109.51 पर पहुंचा। वहीं इटरनल, ट्रेंट, एनटीपीसी, अदानी पोर्ट्स, पावर ग्रिड और मारुति प्रमुख लाभ में रहे।

Share Market: विशेषज्ञों के अनुसार, एंथ्रोपिक के नए एआई टूल से पारंपरिक सॉफ्टवेयर मॉडल पर खतरे की आशंका से आईटी शेयरों पर दबाव बढ़ा। अमेरिका-ईरान तनाव ने भी निवेशक सेंटीमेंट प्रभावित किया।

रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 11 पैसे गिरकर 90.43 पर बंद हुआ। ब्रेंट क्रूड 0.36% बढ़कर 67.57 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा। मंगलवार को बाजार में जबरदस्त तेजी रही थी, जब सेंसेक्स 2,072 अंक और निफ्टी 639 अंक चढ़ा था। एफआईआई ने 5,236 करोड़ रुपये की खरीदारी की।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire