Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Share Market: हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स - निफ्टी में उछाल

Share Market: हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स - निफ्टी में उछाल
X

Share Market: नई दिल्ली: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार ने जोरदार तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनावों के शुरुआती रुझानों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया, जिसका असर बाजार पर साफ दिखा। शुरुआती सत्र में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) करीब 900 अंकों तक उछल गया, जबकि निफ्टी 50 (Nifty 50) 24,290 के स्तर तक पहुंच गया। हालांकि दिन के आगे बढ़ने के साथ हल्की मुनाफावसूली देखने को मिली, फिर भी बाजार मजबूती के साथ हरे निशान में बंद हुआ।

Share Market: अंत में सेंसेक्स 355 अंकों की बढ़त के साथ 77,269 पर और निफ्टी 121 अंकों की तेजी के साथ 24,119 के स्तर पर बंद हुआ। दिनभर बाजार में सकारात्मक रुख बना रहा। इस तेजी में ऑटो सेक्टर का खास योगदान रहा। मारुति सुजुकी और बजाज ऑटो के शेयरों में लगभग 5% तक की उछाल दर्ज की गई। कंपनियों के अप्रैल महीने के मजबूत बिक्री आंकड़ों ने निवेशकों को आकर्षित किया।

Share Market: वहीं, टॉप गेनर्स में अदानी पोर्ट्स एंड एसईजेड और अदानी एंटरप्राइजेज शामिल रहे। दूसरी ओर भारती एयरटेल और कोटक महिंद्रा बैंक जैसे शेयरों में गिरावट देखी गई। कुल मिलाकर, दिनभर उतार-चढ़ाव के बावजूद बाजार ने मजबूती के संकेत दिए।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire