Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Share Market: लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 824.29 फिसला, निफ्टी भी 22850 से नीचे

Share Market: लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 824.29 फिसला, निफ्टी भी 22850 से नीचे
X

Share Market: मुंबई/नई दिल्ली: कमजोर वैश्विक रुझानों और आईटी, तेल और गैस शेयरों में भारी बिकवाली के चलते सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 824 अंक गिरकर सात महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 824.29 अंक या 1.08% की गिरावट के साथ 75,366.17 पर बंद हुआ। दिनभर सेंसेक्स 75,925.72 के उच्चतम और 75,267.59 के निम्नतम स्तर के बीच घूमता रहा। वहीं, 50 शेयरों वाला निफ्टी 263.05 अंक या 1.14% गिरकर 22,829.15 पर बंद हुआ, जो 6 जून 2024 के बाद पहली बार 23,000 के नीचे पहुंचा। सोमवार को बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 9.43 लाख करोड़ रुपये घटकर 410.08 लाख करोड़ रुपये पर आ गया।

Share Market: आईटी और तेल-गैस शेयरों में गिरावट आईटी, दूरसंचार, बिजली, उपभोक्ता वस्तुएं, तेल व गैस और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी व्यापार नीति पर अनिश्चितता ने निवेशकों की धारणा को कमजोर किया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कोलंबिया पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा ने बाजार पर असर डाला। हालांकि, कोलंबिया के निर्वासित प्रवासियों को वापस लेने की सहमति के बाद अमेरिका ने यह निर्णय वापस ले लिया। इस गिरावट ने वैश्विक बाजारों के दबाव और अमेरिकी नीतिगत अनिश्चितता के बीच भारतीय बाजार की कमजोरी को दर्शाया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire