Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Share Market: मामूली बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 122 और निफ्टी 27 अंक उछला

Share Market: मामूली बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 122 और निफ्टी 27 अंक उछला
X

Share Market: नई दिल्ली/मुंबई: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जवाबी टैरिफ के ऐलान से पहले बुधवार को भारतीय शेयर बाजार ने मजबूत शुरुआत की। सेंसेक्स ने शुरुआती सत्र में 256.82 अंकों की छलांग लगाकर 76,281.33 का स्तर छुआ, जबकि निफ्टी 84.9 अंकों की बढ़त के साथ 23,250.60 तक पहुंचा। दूसरी ओर, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 23 पैसे टूटकर 85.73 पर आ गया।

Share Market: बाजार का प्रदर्शन:

एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसे प्रमुख शेयरों में निवेशकों की खरीदारी से बाजार में उछाल आया। पिछले सत्र में आई गिरावट के बाद, बुधवार को शुरुआती कारोबार में खरीदारी के बल पर बेंचमार्क सूचकांकों ने रिकवरी दिखाई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 256.82 अंकों की बढ़त के साथ 76,281.33 पर पहुंचा, और एनएसई निफ्टी 84.9 अंकों की तेजी के साथ 23,250.60 पर रहा।

Share Market: लाभ और नुकसान:

सेंसेक्स के दायरे में टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, मारुति, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, जोमैटो और अदाणी पोर्ट्स जैसे शेयरों ने अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं, नेस्ले, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाटा मोटर्स जैसे शेयर पीछे रह गए।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire