Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Share Market: कच्चे तेल में गिरावट और आईटी शेयरों की मजबूती से शेयर बाजार में तेजी, लगातार चौथे दिन बढ़त के साथ बंद

Share Market

Share Market: कच्चे तेल में गिरावट और आईटी शेयरों की मजबूती से शेयर बाजार में तेजी, लगातार चौथे दिन बढ़त के साथ बंद
X

Share Market: नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के चलते मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में मजबूती देखने को मिली। शुरुआती गिरावट के बाद आईटी शेयरों में खरीदारी से बाजार ने रिकवरी की और लगातार चौथे दिन हरे निशान पर बंद हुआ।

Share Market: बीएसई सेंसेक्स 509.73 अंक (0.69%) बढ़कर 74,616.58 पर बंद हुआ, जबकि दिन में यह 73,282.41 से 74,686.32 के बीच उतार-चढ़ाव करता रहा। वहीं, एनएसई निफ्टी 155.40 अंक (0.68%) चढ़कर 23,123.65 पर पहुंच गया। रुपये में भी मामूली मजबूती आई और यह डॉलर के मुकाबले 92.98 पर बंद हुआ।

Share Market: सेंसेक्स में टीसीएस, एचसीएल टेक, इंफोसिस, भारती एयरटेल, सन फार्मा और हिंदुस्तान यूनिलीवर जैसे शेयरों में बढ़त रही, जबकि इंटरग्लोब एविएशन, अदानी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाइटन में गिरावट दर्ज की गई। ब्रेंट क्रूड 0.71% गिरकर 109 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। विशेषज्ञों के अनुसार, बाजार की यह तेजी मुख्य रूप से शॉर्ट-कवरिंग और आईटी सेक्टर की मजबूती के कारण आई। एशियाई और यूरोपीय बाजारों में भी तेजी रही, जबकि एफआईआई ने बिकवाली और डीआईआई ने खरीदारी की।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire