Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Share Market: शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट के बाद रिकवरी, जानें सेंसेक्स–निफ्टी का हाल

Share Market: शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट के बाद रिकवरी, जानें सेंसेक्स–निफ्टी का हाल
X

Share Market: मुंबई: गुरुवार के शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार दबाव में दिखा, जहां बीएसई सेंसेक्स 156 अंक टूटकर 84,949.98 पर और एनएसई निफ्टी 47 अंक फिसलकर 25,938.95 पर खुला। लगातार चार दिनों की गिरावट के बीच शुरुआती कमजोरी नजर आई, लेकिन निचले स्तरों पर हुई खरीदारी से बाजार ने जल्दी ही रफ्तार पकड़ ली। बाद में सेंसेक्स 146 अंक चढ़कर 85,244.78 और निफ्टी 36 अंक बढ़कर 26,024.80 पर पहुंच गया।

Share Market: सेंसेक्स पैक में हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाइटन, पावर ग्रिड और SBI जैसे शेयर कमजोर रहे, जबकि TCS, HCL टेक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एशियन पेंट्स और टाटा मोटर्स के शेयरों में मजबूती दिखी। मेहता इक्विटीज के प्रशांत तापसे के अनुसार रुपये में कमजोरी और FII की लगातार निकासी निवेशकों की धारणा पर दबाव बना रही है। साथ ही, आरबीआई और फेड की आने वाली नीतिगत बैठकें तथा भू-राजनीतिक परिस्थितियां बाजार में अस्थिरता बढ़ा सकती हैं।

Share Market: एशियाई बाजारों का रुख मिला-जुला रहा। जापान का निक्केई और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक मजबूती में दिखे, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी नरम रहा। ब्रेंट क्रूड का भाव भी बढ़कर 62.89 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire