Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Share Market: विदेशी निवेशकों की बिकवाली से बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 519 अंक टूटा, निफ्टी भी फिसला

Share Market: विदेशी निवेशकों की बिकवाली से बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 519 अंक टूटा, निफ्टी भी फिसला
X

Share Market: नई दिल्ली। विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और एशियाई तथा यूरोपीय बाजारों में कमजोर रुख के असर से मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 519.24 अंक यानी 0.62 प्रतिशत टूटकर 83,459.15 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 565 अंक तक लुढ़क गया था। वहीं, एनएसई निफ्टी भी 165.70 अंक (0.64%) की गिरावट के साथ 25,597.65 अंक पर बंद हुआ।

Share Market: सेंसेक्स की कंपनियों में पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, मारुति और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही। वहीं, टाइटन, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एसबीआई के शेयरों में मामूली बढ़त देखने को मिली। वैश्विक बाजारों में भी दबाव देखने को मिला। जापान का निक्केई, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, चीन का शंघाई सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजारों में भी नकारात्मक रुझान देखा गया।

Share Market: इस बीच, वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.34 प्रतिशत घटकर 64.02 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। रुपया भी मजबूती दिखाते हुए 11 पैसे बढ़कर 88.66 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। आंकड़ों के अनुसार, एफआईआई ने 1,883 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि डीआईआई ने 3,516 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire