Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Share Market: आईटी शेयरों में खरीदारी से बाजार में तेजी, सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,567 के पार

Share Market

Share Market: आईटी शेयरों में खरीदारी से बाजार में तेजी, सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,567 के पार
X

Share Market: नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की। आईटी सेक्टर में जोरदार खरीदारी और विदेशी निवेशकों के ताजा निवेश से बाजार में सकारात्मक माहौल देखने को मिला। साथ ही अमेरिकी बाजारों में आई तेजी का असर भी घरेलू सूचकांकों पर साफ नजर आया। शुरुआती सत्र में रुपया भी मजबूत हुआ और डॉलर के मुकाबले 6 पैसे की बढ़त के साथ 90.85 के स्तर पर पहुंच गया।

Share Market: बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 303 अंकों की उछाल के साथ 82,579.16 पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 85 अंकों की तेजी लेकर 25,567.60 पर कारोबार करता दिखा। सेंसेक्स में टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और मारुति सुजुकी जैसे शेयरों में अच्छी खरीदारी रही। वहीं इंटरग्लोब एविएशन, अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में हल्की गिरावट दर्ज की गई।

Share Market: विशेषज्ञों के मुताबिक, विदेशी और घरेलू संस्थागत निवेशकों की मजबूत खरीदारी ने बाजार को सहारा दिया है। एशियाई बाजारों से मिले मिश्रित संकेतों के बावजूद भारतीय बाजार में निवेशकों का भरोसा कायम है। वैश्विक स्तर पर ब्रेंट क्रूड की कीमत बढ़कर 71.03 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है, जो आगे बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकती है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire