Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
Share Market: मोदी सरकार 3.O के बजट से पहले हरे निशान पर खुला बाजार; सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 24500 के पार
शुरुआती कारोबार में BSE सेंसेक्स में 200 अंकों की बढ़त दिखी जबकि NSE निफ्टी50 22550 के पार पहुंच गया पर ऊपरी स्तरों से बाजार में बिकवाली दिखी

Share Market: व्यापार डेस्क: मोदी सरकार 3.O का पहला केंद्रीय बजट आज पेश होने जा रहा है, घरेलू शेयर बाजार में हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे लोकसभा में बजट पेश करेंगी। इससे पहले घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स पॉजिटिव कारोबार करते नजर आये।
Share Market: आज सुबह 9 बजकर 36 मिनट पर BSE सेंसेक्स 28.52 (0.03%) अंकों की बढ़त के साथ 80,555.17 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं, NSE निफ्टी50 में 17.41 (0.07%) अंकों की मजबूती के साथ 24,526.65 के स्तर पर कारोबार होता दिखा। शुरुआती कारोबार में BSE सेंसेक्स में 200 अंकों की बढ़त दिखी जबकि NSE निफ्टी50 22550 के पार पहुंच गया पर ऊपरी स्तरों से बाजार में बिकवाली दिखी।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


