Share Market 15th July: वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में मजबूती, ओपिनिंग बेल में सेंसेक्स 377 अंक और निफ्टी 24,168 के पार
- Pradeep Sharma
- 15 Jul, 2026
नई दिल्ली/मुंबई। Share Market 15th July: वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच बुधवार को भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में निवेशकों की खरीदारी के चलते प्रमुख सूचकांकों में बढ़त दर्ज की गई।
नई दिल्ली/मुंबई। Share Market 15th July: वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच बुधवार को भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में निवेशकों की खरीदारी के चलते प्रमुख सूचकांकों में बढ़त दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 377 अंक (0.49 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 77,432 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 116 अंक (0.48 प्रतिशत) चढ़कर 24,168 के स्तर पर पहुंच गया।
Share Market 15th July: सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज सबसे अधिक बढ़त वाला सूचकांक रहा। इसके अलावा निफ्टी प्राइवेट बैंक, ऑटो, पीएसयू बैंक, इंडिया डिफेंस, इंडिया मैन्युफैक्चरिंग, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और रियल्टी सूचकांकों में भी मजबूती देखने को मिली। हालांकि निफ्टी आईटी और निफ्टी मीडिया लाल निशान में कारोबार करते रहे।
Share Market 15th July: बाजार की तेजी केवल लार्जकैप शेयरों के अलावा मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी दिखी। निफ्टी मिडकैप-100 86 अंक (0.48 प्रतिशत) बढ़कर 18,074 पर और निफ्टी स्मॉलकैप-100 143 अंक (0.75 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 19,370 पर कारोबार कर रहा था।
Share Market 15th July: इन शेयरों में रही तेजी
सेंसेक्स के प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो), अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, एसबीआई, ट्रेंट, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक, अदाणी पोर्ट्स, टाइटन, सन फार्मा, भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईटीसी और लार्सन एंड टुब्रो शामिल रहे। वहीं, टीसीएस, इन्फोसिस, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टेक महिंद्रा और टाटा स्टील के शेयरों में कमजोरी दर्ज की गई।
Share Market 15th July: वैश्विक बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में भी अधिकांश प्रमुख सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। टोक्यो, हांगकांग, बैंकॉक, सोल और जकार्ता के बाजारों में तेजी रही, जबकि शंघाई में हल्की गिरावट देखी गई। वहीं, मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार भी मजबूती के साथ बंद हुए। डॉव जोन्स में मामूली बढ़त दर्ज की गई, जबकि टेक्नोलॉजी आधारित नैस्डैक 0.90 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ।
Share Market 15th July: अमेरिकी महंगाई में कमी से बढ़ा निवेशकों का भरोसा
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिका में महंगाई दर में आई कमी से वैश्विक निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है। जून में अमेरिकी खुदरा महंगाई घटकर 3.5 प्रतिशत रह गई, जो मई में 4.2 प्रतिशत थी। महंगाई में कमी का प्रमुख कारण ऊर्जा कीमतों में नरमी माना जा रहा है।
Share Market 15th July: एफआईआई ने की बिकवाली, डीआईआई बने सहारा
मंगलवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने भारतीय शेयर बाजार में 739.69 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। इसके विपरीत, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,927.71 करोड़ रुपये का निवेश कर बाजार को समर्थन प्रदान किया।

