Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Share Market: शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स-निफ्टी 3% से ज्यादा टूटे, निवेशकों के 11.5 लाख करोड़ डूबे

Share Market

Share Market: शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स-निफ्टी 3% से ज्यादा टूटे, निवेशकों के 11.5 लाख करोड़ डूबे
X

Share Market: नई दिल्ली/मुंबई: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही 3 प्रतिशत से अधिक टूटकर बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 2,496.89 अंक यानी 3.26 प्रतिशत गिरकर 74,207.24 पर बंद हुआ, जो जून 2024 के बाद इसकी सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट है। वहीं एनएसई निफ्टी 775.65 अंक यानी 3.26 प्रतिशत गिरकर 23,002.15 पर आ गया।

Share Market: इस तेज गिरावट के चलते निवेशकों को बड़ा नुकसान हुआ। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण करीब 11.5 लाख करोड़ रुपये घटकर 427 लाख करोड़ रुपये रह गया। सेंसेक्स की लगभग सभी कंपनियों के शेयर गिरावट में रहे, जिनमें इटरनल, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी और बजाज फिनसर्व प्रमुख रहे। एचडीएफसी बैंक के चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती के इस्तीफे के बाद बैंक के शेयरों में 5.13 प्रतिशत की गिरावट आई।

Share Market: वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंताओं ने बाजार पर दबाव बनाया। ब्रेंट क्रूड का दाम बढ़कर 114 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। वहीं सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरें स्थिर रखने के बावजूद सख्त रुख के संकेत और एशियाई-यूरोपीय बाजारों में कमजोरी ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire