Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Share Market: शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर

Share Market: शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर
X

Share Market: मुंबई: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को घरेलू शेयर बाजार ने कमजोर शुरुआत की। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर खुले। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 214.59 अंक गिरकर 82,116 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 54 अंक की गिरावट के साथ 24,965.80 पर कारोबार करता नजर आया। हालांकि, इस दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में 16 पैसे की मजबूती देखी गई और यह 85.41 पर पहुंच गया।

Share Market: आईटी शेयरों और एशियाई बाजारों का असर

विशेषज्ञों के अनुसार, आईटी शेयरों में बिकवाली और एशियाई बाजारों के कमजोर रुख ने घरेलू बाजार पर दबाव डाला। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों ही शुरुआती कारोबार में नीचे की ओर रहे।

Share Market: लाभ और नुकसान

सेंसेक्स की प्रमुख कंपनियों में इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचसीएल टेक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इटरनल और इंडसइंड बैंक के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर जैसी कंपनियों के शेयर हरे निशान में कारोबार करते दिखे।

Share Market: एफआईआई की सक्रियता

एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को 8,831.05 करोड़ रुपये की लिवाली की थी। यह दर्शाता है कि विदेशी निवेशक भारतीय बाजार में रुचि बनाए हुए हैं, लेकिन सोमवार की शुरुआती गिरावट ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire