Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Share Market: उतार-चढ़ाव के बाद सपाट बंद हुआ घरेलू शेयर बाजार: सेंसेक्स 40 अंक गिरा, जानिए निफ्टी का हाल

Share Market

Vpb
Share Market: उतार-चढ़ाव के बाद सपाट बंद हुआ घरेलू शेयर बाजार: सेंसेक्स 40 अंक गिरा, जानिए निफ्टी का हाल
X

Share Market: मुंबई: बुधवार को उतार-चढ़ाव वाले कारोबार के बाद बेंचमार्क सूचकांक सपाट बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 40.28 अंक (0.05%) गिरकर 84,233.64 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 18.70 अंक (0.07%) बढ़कर 25,953.85 पर रहा। दिन के दौरान सेंसेक्स ने 84,487.34 का उच्चतम और 84,081.25 का न्यूनतम स्तर छुआ।

Share Market: सेंसेक्स में टाटा कंसल्टेंसी, इंफोसिस, एचसीएल टेक, इटरनल, आईटीसी, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, अदानी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व और टाटा स्टील टॉप लूजर्स रहे। दूसरी ओर एसबीआई, मारुति सुजुकी, इंडिगो, ट्रेंट, रिलायंस, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स टॉप गेनर्स रहे।

Share Market: जियोजित के विनोद नायर ने कहा कि अमेरिका-भारत व्यापार समझौते की खबरों के बाद अब बाजार तीसरी तिमाही के नतीजों, मुद्रास्फीति आंकड़ों और व्यापार समझौते के विवरण पर फोकस कर रहा है। ऑटो और हेल्थकेयर मजबूत रहे, जबकि आईटी में एआई से जुड़ी अस्थिरता के कारण बिकवाली देखी गई। ब्रेंट क्रूड 1.44% चढ़कर 69.78 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। एफआईआई ने 69.45 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जबकि डीआईआई ने 1,174.21 करोड़ रुपये की खरीदारी की।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire