Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Share Market: शेयर बाजार में गिरावट, आईटी शेयरों की बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी कमजोर, जानें आज का हाल

Share Market: शेयर बाजार में गिरावट, आईटी शेयरों की बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी कमजोर, जानें आज का हाल
X

Share Market: नई दिल्ली। सप्ताह के मध्य कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार दबाव में नजर आया। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों गिरावट के साथ बंद हुए। आईटी सेक्टर में भारी बिकवाली, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और विदेशी निवेशकों की लगातार निकासी ने बाजार की धारणा को कमजोर किया।

कारोबार के अंत में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 303.67 अंक यानी 0.41 प्रतिशत गिरकर 74,346.17 अंक पर बंद हुआ। दिन के दौरान यह 1,157.24 अंक तक फिसल गया था। वहीं, एनएसई निफ्टी 77.95 अंक या 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,405.60 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले मंगलवार को दोनों सूचकांकों ने चार दिन की गिरावट के सिलसिले को तोड़ते हुए बढ़त दर्ज की थी।

बाजार में सबसे अधिक दबाव आईटी शेयरों पर देखने को मिला। टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और इंफोसिस के शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा आईटीसी, एलएंडटी और बजाज फाइनेंस भी नुकसान में रहे। दूसरी ओर, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, इंटरग्लोब एविएशन और ट्रेंट के शेयरों में तेजी देखी गई।

विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक स्तर पर बढ़ती भू-राजनीतिक चिंताओं और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई है। साथ ही विदेशी संस्थागत निवेशकों द्वारा लगातार बिकवाली भी बाजार पर दबाव बना रही है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि द्वारा भारत समेत कई देशों पर अतिरिक्त शुल्क लगाने के प्रस्ताव ने भी निवेशकों की सतर्कता बढ़ा दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire