Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Share Market: ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ से शेयर बाजार में हड़कंप, सेंसेक्स 930 अंक लुढ़का, देखें निफ़्टी का हाल

Share Market: ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ से शेयर बाजार में हड़कंप, सेंसेक्स 930 अंक लुढ़का, देखें निफ़्टी का हाल
X

Share Market: नई दिल्ली। वैश्विक व्यापार युद्ध की बढ़ती आशंकाओं ने शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार को झकझोर दिया। बीएसई सेंसेक्स 930.67 अंक (1.22%) की भारी गिरावट के साथ 75,364.69 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह 1,054.81 अंक तक टूटकर 75,240.55 के निचले स्तर पर पहुंचा। वहीं, एनएसई निफ्टी भी 345.65 अंक (1.49%) फिसलकर 22,904.45 पर आ गया। कारोबार के दौरान यह 382.2 अंक नीचे 22,867.90 तक लुढ़का।

Share Market: विशेषज्ञों का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और रिलायंस इंडस्ट्रीज, लार्सन एंड टूब्रो, इंफोसिस जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली ने बाजार की निराशा को गहरा किया। टाटा स्टील के शेयरों में सबसे ज्यादा 8.59% की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा टाटा मोटर्स, अदाणी पोर्ट्स, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, सन फार्मा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टीसीएस, इंफोसिस और एनटीपीसी जैसे शेयर भी लाल निशान में रहे।

Share Market: हालांकि, कुछ कंपनियों जैसे बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, नेस्ले इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, एशियन पेंट्स और एक्सिस बैंक के शेयरों में बढ़त देखी गई। व्यापक बाजार में भी मंदी का असर दिखा, बीएसई मिडकैप सूचकांक 3.08% और स्मॉलकैप सूचकांक 3.43% नीचे बंद हुआ।

Share Market: मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने बताया, "वैश्विक बाजारों में गिरावट और ट्रंप की टैरिफ नीति से उत्पन्न अनिश्चितता ने भारतीय बाजार को प्रभावित किया। विभिन्न क्षेत्रों में 2-6% तक की गिरावट देखी गई।" उन्होंने कहा कि धातु और तेल शेयरों में तेज गिरावट मंदी की आशंकाओं और मांग में कमी के संकेत दे रही है। निवेशकों को डर है कि यह नीति वैश्विक मंदी को बढ़ावा दे सकती है और अमेरिका सहित अन्य अर्थव्यवस्थाओं में मुद्रास्फीति को हवा दे सकती है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire