Create your Account
Share Market Crash: शेयर बाजार खुलते ही Sensex 721 अंक लुढ़का, Nifty भी 25000 के करीब
Share Market Crash: नई दिल्ली/मुुंबई। ऑल-टाइम हाई पर पहुंचने के बाद भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर लगता है कि गिरावट का दौर शुरू हो गया है। उम्मीदों के मुताबिक, शेयर बाजार में बुधवार 4 अगस्त को खुलते ही बड़ी गिरावट देखने को मिली।
Share Market Crash: बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) शुरुआती कारोबार में 721.75 अंक गिरकर 81,833.69 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) 196.05 अंक फिसलकर 25,083.80 अंक पर पहुंचा।
Share Market Crash: सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से जेएसडब्ल्यू स्टील, इंफोसिस, लार्सन एंड टूब्रो, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल और एक्सिस बैंक के शेयर नुकसान में रहे। एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में तेजी आई।
Share Market Crash: एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की-225 और हॉन्ग कॉन्ग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।
Share Market Crash: वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.30 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,029.25 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।
Related Posts
More News:
- 1. Kashmir Anantnag Cloudburst: अनंतनाग में बादल फटने से भारी तबाही, कई होटल और घर डूबे, प्रशासन अलर्ट मोड पर, राहत कार्य जारी
- 2. IND vs ENG T20: इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने जीता टॉस, पहले बैटिंग का किया फैसला, वैभव का अंतरराष्ट्रीय डेब्यू, तिलक ने थमाई कैप
- 3. CG Breaking : जल संसाधन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फैसला, जितेन्द्र कुमार नेताम को प्रमुख अभियंता का अतिरिक्त प्रभार
- 4. Punjab News : पत्नी को मनाने ससुराल पहुंचे पति पर साले ने पेट्रोल डाल कर जिंदा जलाया, बचाने आई महिला समेत 2 की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

