Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
Share Market April 6: शेयर बाजार में जबरदस्त रिकवरी, लाल से हरा हुआ बाजार, घरेलू निवेशकों का लौटा भरोसा
- Pradeep Sharma
- 06 Apr, 2026
Share Market April 6: नई दिल्ली/मुंबई। Share Market Rise:भारतीय शेयर बाजारों ने सोमवार 6 अप्रैल को शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद जोरदार वापसी की। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों दोपहर के कारोबार
Share Market April 6: नई दिल्ली/मुंबई। Share Market Rise:भारतीय शेयर बाजारों ने सोमवार 6 अप्रैल को शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद जोरदार वापसी की। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों दोपहर के कारोबार में हरे निशान में लौट आए। सेंसेक्स 800 अंकों तक उछल गया। वहीं निफ्टी बढ़कर 22,950 के पार चला गया। ईरान और अमेरिका के बीच शांतिवार्ता की नई खबरों से बाजार में रौनक लौट आई। इसके अलावा भारतीय रुपये में मजबूती से भी निवेशकों का मनोबल ऊपर उठा।
Share Market April 6: कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 787.30 अंक या 1.07 फीसदी चढ़कर 74,106.85 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 255.15 या 1.12 फीसदी की तेजी के साथ 22,968.25 के स्तर पर बंद हुआ। फार्मा और ऑयल एंड गैस को छोड़कर, निफ्टी के अधिकतर सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे थे।
Share Market April 6: निफ्टी स्मॉलकैप-100 और निफ्टी मिडकैप-100 में 1% से ज्यादा की तेजी दिखी। सुबह के कारोबार में, सेंसेक्स एक समय 590.89 अंक लुढ़ककर 72,728.66 के स्तर तक चला गया था। वहीं निफ्टी 170.15 अंक या 0.74 फीसदी का गोता लगाकर 22,542.95 के स्तर पर आ गया था। हालांकि इसके बाद निचले स्तरों से बाजार में शानदार रिकवरी दिखी।
Share Market April 6: बैंकिंग और आईटी शेयरों में जोरदार खरीदारी
आज Nifty Bank और PSU बैंक इंडेक्स में करीब 2% तक की तेजी आई। बेहतर लोन ग्रोथ और आकर्षक वैल्यूएशन के चलते बैंकिंग शेयरों में खरीदारी बढ़ी। वहीं निफ्टी IT इंडेक्स में करीब 1% की तेजी देखने को मिली। निवेशकों को उम्मीद है कि मार्च तिमाही में आईटी कंपनियों के नतीजे मजबूत रह सकते हैं। इसके अलावा भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत होकर 92.85 तक पहुंचा, जिससे विदेशी निवेशकों का भरोसा बढ़ा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के कदमों का असर भी दिखा।
Related Posts
More News:
- 1. KKR vs LSG IPL 2026: KKR ने LSG को दिया 182 रन का टारगेट, राठी और यादव ने झटके एक एक विकेट
- 2. CSK vs KKR IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स ने KKR को 32 रन से हराया, कोलकाता की लगातार चौथी हार
- 3. Census 2027: जनगणना 2027 के पहले चरण की शुरुआत : जनता को 33 सवालों के देने होंगे जवाब, जानें क्या-क्या पूछेगी सरकार
- 4. Mahakaal Darshan: बाबा महाकालेश्वर के करें अलौकिक श्रृंगार दर्शन, देखें Live
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

