Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Share Market: बढ़त के बाद लाल निशान पर पहुंचा शेयर बाजार, 1100 अंक फिसला सेंसेक्स, जानिए निफ्टी का हाल

Share Market: बढ़त के बाद लाल निशान पर पहुंचा शेयर बाजार, 1100 अंक फिसला सेंसेक्स, जानिए निफ्टी का हाल
X

Share Market: मुंबई। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार ने सकारात्मक रुख के साथ शुरुआत की, लेकिन जल्द ही बाजार ने अपनी बढ़त खो दी और भारी गिरावट के साथ लाल निशान में चला गया। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 329.23 अंक उछलकर 80,130.66 के स्तर पर पहुंचा, जबकि एनएसई निफ्टी 118.75 अंक चढ़कर 24,365.45 अंक पर खुला। हालांकि, दोपहर 11:49 बजे तक सेंसेक्स 1,153.26 अंक (1.44%) टूटकर 78,648.17 पर आ गया। दूसरी ओर, निफ्टी 375.86 अंक (1.55%) की गिरावट के साथ 23,870.85 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

Share Market: एक्सिस बैंक की कमजोर तिमाही नतीजों ने बढ़ाया दबाव* बाजार में इस गिरावट का प्रमुख कारण एक्सिस बैंक के शेयरों में आई भारी गिरावट रही। देश के तीसरे सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंक ने मार्च तिमाही में मामूली गिरावट के साथ 7,117 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 7,130 करोड़ रुपये था। इस कमजोर प्रदर्शन के चलते एक्सिस बैंक के शेयरों में 3.50% की गिरावट देखी गई, जिसने पूरे बाजार पर नकारात्मक असर डाला।

Share Market: वैश्विक बाजारों का मिला-जुला असर* शुरुआती कारोबार में विदेशी फंडों का सतत प्रवाह और वैश्विक बाजारों में तेजी ने सेंसेक्स और निफ्टी को समर्थन दिया। हालांकि, बाजार इस बढ़त को बरकरार रखने में असफल रहा। जानकारों का मानना है कि एक्सिस बैंक के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी निवेशकों की सतर्कता और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं ने बाजार पर दबाव बनाया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire