Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Share Market: उतार-चढ़ाव के बाद गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर

Share Market: उतार-चढ़ाव के बाद गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर
X

Share Market: मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में मजबूत बढ़त बनाने के बावजूद दिन के अंत तक बाजार अपनी तेजी कायम नहीं रख सका। कारोबार समाप्त होने पर BSE सेंसेक्स 114 अंक गिरकर 75,200.85 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 31 अंक फिसलकर 23,618 के स्तर पर आ गया। शुरुआती सत्र में सेंसेक्स 400 अंकों से अधिक चढ़ा था, लेकिन बाद में बिकवाली हावी हो गई।

आईटी शेयरों ने दिखाई मजबूती

कमजोर बाजार के बीच आईटी सेक्टर में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। Infosys के शेयर करीब 5 प्रतिशत तक चढ़े, जबकि Tata Consultancy Services, HCLTech और Tech Mahindra में भी तेजी दर्ज की गई। दूसरी ओर बैंकिंग और चुनिंदा भारीभरकम शेयरों में दबाव रहा।

रुपये की कमजोरी बनी चिंता

डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 96.52 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। मजबूत अमेरिकी डॉलर और बढ़ती बॉन्ड यील्ड के कारण विदेशी निवेशकों की चिंता बढ़ी, जिसका असर बाजार पर दिखाई दिया।

ग्लोबल संकेतों से बढ़ा दबाव

एशियाई बाजारों में कमजोरी और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में उछाल ने निवेशकों का भरोसा कमजोर किया। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में वैश्विक संकेत, विदेशी निवेश और रुपये की चाल शेयर बाजार की दिशा तय करेंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire