Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Share Market: दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद, सेंसेक्स 77 अंक टूटा, जानें निफ़्टी का हाल

Share Market: दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद, सेंसेक्स 77 अंक टूटा, जानें निफ़्टी का हाल
X

Share Market: मुंबई/नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन अंत में यह लाल निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स ने शुरुआती नुकसान की भरपाई की कोशिश की, मगर 77 अंक या 0.09% की मामूली गिरावट के साथ 81,373 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई निफ्टी भी 34.1 अंक फिसलकर 24,716.60 के स्तर पर पहुंचा। कमजोर एशियाई संकेतों और ग्लोबल टैरिफ से जुड़ी चिंताओं के कारण शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 762.24 अंक लुढ़ककर 80,688.77 और निफ्टी 212.25 अंक गिरकर 24,538.45 पर आ गया था।

प्रमुख लाभ और हानि

निफ्टी पर अडानी पोर्ट्स, एमएंडएम, इटरनल, टाटा कंज्यूमर और पावर ग्रिड कॉर्प ने अच्छा प्रदर्शन किया, जबकि हीरो मोटोकॉर्प, टेक महिंद्रा, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचडीएफसी लाइफ और टाटा स्टील में गिरावट रही।

ईटी और मेटल इंडेक्स में गिरावट

सेक्टरों में पीएसयू बैंक और रियल्टी इंडेक्स 2-2 प्रतिशत चढ़े। दूसरी ओर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, आईटी और मेटल इंडेक्स में 0.5-0.5 प्रतिशत की कमी आई। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.6 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.4 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ।

रुपये में मजबूती

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 16 पैसे की मजबूती के साथ 85.39 (अनंतिम) पर बंद हुआ। कमजोर अमेरिकी मुद्रा और रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों ने इसे सहारा दिया। हालांकि, विदेशी मुद्रा व्यापारियों के अनुसार, अस्थिर शेयर बाजार, विदेशी फंडों की निकासी और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने रुपये की तेज बढ़त को रोका।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire