Create your Account
Sharad Purnima 2025: सीएम मोहन यादव ने शरद पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं, प्रदेशवासियों के लिए की सुख-समृद्धि की कामना
Sharad Purnima 2025: भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मां लक्ष्मी से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। यह पर्व आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाया जाता है, जब चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है।
Sharad Purnima 2025: सीएम की शुभकामनाएं
सीएम डॉ. यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "शरद पूर्णिमा के पवित्र पर्व पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। चंद्रमा की दिव्य किरणें हमारे जीवन में उल्लास, स्वास्थ्य और प्रगति की अमृत वर्षा करें। मां लक्ष्मी की कृपा से हर घर में सुख, समृद्धि और सौभाग्य का दीपक हमेशा प्रज्वलित रहे।"
Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा का महत्व
शरद पूर्णिमा का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व अत्यंत विशेष है। मान्यता है कि इस रात चंद्रमा अपनी पूर्ण शक्ति के साथ धरती पर अमृतमयी किरणें बिखेरता है। यह भी कहा जाता है कि मां लक्ष्मी इस रात पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं और भक्तों को धन-धान्य और समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। इस दिन भक्त खीर बनाकर चांदनी में रखते हैं और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करते हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय, रायगढ़-महासमुंद में भारी बारिश का अनुमान, कई जिलों में येलो अलर्ट
- 2. Aaron Summers : नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न मामले में इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने कबूला जुर्म, अब होगी जेल
- 3. Sunday's Horoscope: आज इन जातकों पर होगी भगवान सूर्यनारायण की विशेष कृपा, पढ़ें रविवार का राशिफल
- 4. Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा पर प्रशासन सख्त, बिना पंजीकरण श्रद्धालुओं को नहीं मिलेगी अनुमति, उपराज्यपाल सिन्हा ने की खास अपील
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

