Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Shapoor Zadran Death: लंबी बीमारी से जंग हारे शपूर जादरान, अफगानिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा

Dev Verma
Shapoor Zadran Death: लंबी बीमारी से जंग हारे शपूर जादरान, अफगानिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा
X

Shapoor Zadran Death : अफगानिस्तान। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शपूर जादरान का निधन हो गया है। वह 38 साल के थे और लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका इलाज दिल्ली-NCR के एक अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए उनके निधन की जानकारी दी।

Shapoor Zadran Death : अफगान क्रिकेट बोर्ड ने जताया दुख

शपूर जादरान के निधन पर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने गहरा शोक व्यक्त किया। बोर्ड ने कहा कि जादरान का क्रिकेट के प्रति जुनून और समर्पण हमेशा याद रखा जाएगा। वह उन शुरुआती खिलाड़ियों में शामिल थे, जिन्होंने अफगानिस्तान क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई। ACB ने कहा कि जादरान ने न सिर्फ मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया, बल्कि युवा खिलाड़ियों को भी बड़े सपने देखने और क्रिकेट में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Shapoor Zadran Death : 11 साल का रहा इंटरनेशनल क्रिकेट करियर

शपूर जादरान का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर करीब 11 साल तक चला। उन्होंने साल 2009 में अफगानिस्तान के लिए डेब्यू किया था और 2020 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला खेला। अपने करियर के दौरान उन्होंने अफगानिस्तान के लिए 44 वनडे और 36 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। वनडे क्रिकेट में उन्होंने 43 विकेट हासिल किए, जबकि टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 37 विकेट दर्ज हैं।

Shapoor Zadran Death : 2015 वर्ल्ड कप की यादगार पारी के लिए हमेशा रहेंगे याद

शपूर जादरान को साल 2015 के वनडे वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले के लिए खास तौर पर याद किया जाता है। इस मैच में उन्होंने टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण रन बनाकर अफगानिस्तान को रोमांचक जीत दिलाने में योगदान दिया था। उनकी इस पारी ने उन्हें अफगान क्रिकेट इतिहास के यादगार खिलाड़ियों में शामिल कर दिया।

Shapoor Zadran Death : युवा खिलाड़ियों के लिए बने प्रेरणा

शपूर जादरान सिर्फ एक क्रिकेटर नहीं बल्कि अफगानिस्तान के उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा भी थे। उन्होंने उस दौर में क्रिकेट खेला जब अफगानिस्तान क्रिकेट अपनी पहचान बनाने के संघर्ष में था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire