Begin typing your search above and press enter to search.
ट्रैफिक पुलिसकर्मी की शर्मनाक हरकत, बीच सड़क युवती की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

रायपुर: राजधानी रायपुर में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी द्वारा स्कूटी से टक्कर लगने के बाद युवती की पिटाई करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। यह घटना रायपुर के एक व्यस्त इलाके में घटित हुई, जिसका सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
घटना के अनुसार, जब युवती की स्कूटी एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी की बाइक से टकराई, तो पुलिसकर्मी ने गुस्से में आकर युवती को घूंसे मारे। सीसीटीवी में यह पूरी घटना कैद हो गई, और वीडियो के वायरल होते ही स्थानीय जनता में गहरा आक्रोश फैल गया है। लोगो ने सोशल मीडिया पर मामले की कड़ी निंदा की है और पुलिस विभाग से कार्रवाई की मांग की है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


