Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
WAR 2 में एक्शन करते नजर आ सकते है शाहरुख खान, पठान निभाएंगे ऋतिक का साथ!

बॉलीवुड डेस्क: एक्शन फिल्म वॉर 2 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म में ऋतिक रोशन और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर जबरदस्त एक्शन करते दिखेंगे। अब खबरे आ रही है कि बॉलीवुड के पठान यानी शाहरुख खान इस फिल्म में एक कैमियो रोल करते नजर आ सकते है।
वॉर 2 में जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन पहली बार एक साथ किसी फिल्म में नजर आने वाले है। जिसे लेकर दोनों के फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे है। इस फिल्म से जुड़ी हुई हर खबर पर उनके फैंस नजर बनाये हुए है। इसके अलावा फिल्म के मेकर-डायरेक्टर फिल्म से जुड़ी अहम जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं, ताकि प्रशंसकों का उत्साह फिल्म को लेकर बना रहे।
इस फिल्म में ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन ब्रह्मास्त्र फेम अयान मुखर्जी कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग मुंबई के एक स्टूडियो में शुरू हो चुकी है, और यह शेड्यूल अगले तीन दिनों तक लगातार जारी रहेगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अयान मुखर्जी एक बड़े एक्शन सीन फिल्माने की योजना बना रहे हैं, जिसमें जूनियर एनटीआर अकेले ही 40 लोगों के एक ग्रुप से लड़ते नजर आएंगे। इस धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस को लेकर जूनियर एनटीआर के प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह है।
वॉर 2 की शूटिंग शुरू होने के साथ ही, ऋतिक रोशन इस हफ्ते के अंत में टीम से जुड़ने वाले हैं।
शाहरुख खान कैमियो में आ सकते है नजर
शाहरुख खान अपने सुपरहिट फिल्म पठान के किरदार में इस फिल्म में कैमियो कर सकते हैं। साथ ही पठान 2 को लेकर भी दर्शकों को हिंट मिल सकता है। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन फैंस शाहरुख खान की एंट्री को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
बता दें फिल्म वॉर 2 स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 14 अगस्त 2025 को सिनेमा घरों में रिलीज होगी। वॉर 2 के साथ YRF स्पाई यूनिवर्स बनाने की तैयारी में है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


