Top
Begin typing your search above and press enter to search.

O Romeo : शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' का पोस्टर आउट, फरवरी 2026 में होगी सिनेमाघरों में रिलीज

O Romeo : शाहिद कपूर की ओ रोमियो का पोस्टर आउट, फरवरी 2026 में होगी सिनेमाघरों में रिलीज
X

O Romeo : मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर के फैंस के लिए खुशखबरी है। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘ओ रोमियो’ का पोस्टर शुक्रवार को सोशल मीडिया पर रिलीज़ किया गया है। शाहिद ने इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी भी दी। फिल्म 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्टर शेयर करते हुए शाहिद ने लिखा, “रोमियो ओ रोमियो तुम कहां हो ओ रोमियो! #ORomeo की पहली झलक कल देखने मिलेगी!”

O Romeo : फिल्म ‘ओ रोमियो’ को डायरेक्ट किया है विशाल भारद्वाज ने, जो पहले फिल्म ‘कमीने’ के लिए मशहूर हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर हैं साजिद नाडियाडवाला। पोस्टर को देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिली हैं। एक फैन ने लिखा, “पोस्टर धमाकेदार लग रहा है”, वहीं दूसरे ने कहा, “ट्रेलर का इंतजार है”। कुछ लोगों ने शाहिद और विशाल भारद्वाज की जोड़ी को “डेडली कॉम्बिनेशन” बताते हुए फिल्म को देखने के लिए उत्सुकता जताई।


O Romeo : फिल्म की स्टार कास्ट में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, विक्रांत मैसी, दिशा पटानी और फरीदा जलाल शामिल हैं। फिल्म की कहानी और निर्देशन को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता है।

O Romeo : दिलचस्प बात यह है कि ‘ओ रोमियो’ और शनाया कपूर-आदर्श गौरव की फिल्म ‘तू या मैं’ दोनों ही 13 फरवरी 2026 को रिलीज़ होने जा रही हैं, जिससे बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होगा। शुक्रवार को दोनों फिल्मों का पहला टीज़र और पोस्टर रिलीज़ हुआ, जिससे फैंस में उत्साह और चर्चा बढ़ गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire