Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Sex racket: सिटी सेंटर के होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट,दिल्ली से होता था सौदा, एजेंट करता था ग्राहकों को सप्लाई

Sex racket: ग्वालियर। ग्वालियर सिटी के सबसे पॉश इलाकों में से एक सिटी सेंटर स्थित होटल में पुलिस ने देर रात छापा मारकर एक हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। देर रात करीब 2 बजे की गई इस कार्रवाई में 8 युवतियां और

Sex racket: सिटी सेंटर के होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट,दिल्ली से होता था सौदा, एजेंट करता था ग्राहकों को सप्लाई
X

Sex racket: ग्वालियर। ग्वालियर सिटी के सबसे पॉश इलाकों में से एक सिटी सेंटर स्थित होटल में पुलिस ने देर रात छापा मारकर एक हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। देर रात करीब 2 बजे की गई इस कार्रवाई में 8 युवतियां और 5 युवक पकड़े गए हैं। ये सभी लोग होटल स्मार्ट हवेली इन गेस्ट हाउस में मौजूद थे, जिसे अब पुलिस ने सील कर दिया है। जानकारी के अनुसार युवतियों का दिल्ली से सौदा होता था, जिसके बाद दलाल के जरिए सप्लाई रैकेट चलाया जाता था।

Sex racket: ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, बुकिंग के बाद छापा

पुलिस को काफी समय से खबर मिल रही थी कि कैलाश विहार क्षेत्र स्थित यह होटल लंबे वक्त से संदिग्ध गतिविधियों का केंद्र बना हुआ है। जिसके बाद सीएसपी हिना खान के नेतृत्व में इंस्पेक्टर प्रीति भार्गव और दीप्ति तोमर की एक टीम बनाई गई। योजना के अनुसार, एक हेड कॉन्स्टेबल को नकली ग्राहक बनाकर होटल में भेजा गया। जब वह रिसेप्शन पर पहुंचा तो वहां बैठी एक लड़की, जो रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम कर रही थी, उसने उसे सेवा की जानकारी देते हुए 1 हजार रुपए प्रति घंटे की डील बताई।

Sex racket: जिसके बाद कांस्टेबल ने पैसे दिए और लड़की की बुकिंग कर ली, जैसे ही इशारा मिला, पुलिस टीम ने होटल में दबिश दे दी। पुलिस ने जब कमरे चेक किए तो दो अलग-अलग कमरों में दो युवक और दो युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। उनमें से एक युवती चंडीगढ़ और दूसरी सिलीगुड़ी की रहने वाली थी। इसके बाद होटल के अन्य कमरों की तलाशी ली गई, जहां एक कमरे में पांच लड़कियां एक साथ बैठी मिलीं-सभी ग्राहक के इंतजार में थीं।

Sex racket: दिल्ली से होता था सौदा, एजेंट करता था लड़कियों की सप्लाई

पूछताछ के दौरान सामने आया कि इन लड़कियों को दिल्ली स्थित एक एजेंट के जरिए होटल में बुलाया गया था। होटल प्रबंधन की सीधी मिलीभगत से यह रैकेट चल रहा था। लड़कियों को बंगाल, चंडीगढ़, पंजाब और मेरठ जैसे अलग-अलग राज्यों से लाया गया था। उनकी उम्र 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है। रेड के बाद एक नेपाली युवती, होटल का मैनेजर, रिसेप्शनिस्ट, और पकड़े गए ग्राहक– सभी पर देह व्यापार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब उस एजेंट की तलाश कर रही है जो दिल्ली से लड़कियों की डील कर रहा था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire