Create your Account
Sex racket: हैदराबाद के पब में चल रहा था ये गंदा खेल, पुलिस के छापे में पकड़ी गईं 40 युवतियां
- Pradeep Sharma
- 20 Oct, 2024
Sex racket: हैदराबाद के पॉश बंजारा हिल्स इलाके में एक पब से करीब 140 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 40 महिलाएं शामिल हैं। पब के बा
हैदराबाद। Sex racket: हैदराबाद के पॉश बंजारा हिल्स इलाके में एक पब से करीब 140 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 40 महिलाएं शामिल हैं। पब के बारे में पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने छापा मारा और पब को सील कर दिया। पुलिस के मुताबिक 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है जिनमें से आधी महिलाएं हैं।
Sex racket: असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) वेंक रमन्ना ने बताया, बीती रात रोड नंबर 3 पर एक पब में छापा मारा गया जहां से 100 पुरुषों और 40 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। पब में वे गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल थीं। पब को सील कर दिया गया है। एसीपी ने कहा, कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा पब के मालिक, बाउंडर्स, डीजे ऑपरेटर और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
Sex racket: होता था अश्लील डांस
पुलिस ने बताया कि धारा 420, 290 और 294 के तहत भी केस दर्ज किया गया है। उनपर अश्लील गाने बजाने और अश्लील हरकत करने का आरोप है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस पब में अलग-अलग राज्यों की लड़कियों को रखा जाता था और पुरुष ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए उनसे अश्लील डांस करवाया जाता था। यही करके पब के मालिक बड़ा मुनाफा कमाते थे। इससे पहले पुलिस ने तेलंगाना की राजधानी में जुबली हिल्स इलाके के बेबीलोन और शेरलिंगमपल्ली का कोरम क्लब में छापा मारा था, यहां से पुलिस ने कई गिरफ्तारियां की थीं।
Related Posts
More News:
- 1. Raja Raghuvanshi Murder Case: सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत पर रोक लगाने से किया इनकार, अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
- 2. Pakistan Bus Accident : पाकिस्तान में बड़ा हादसा : गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 40 लोगों की मौत
- 3. Nitin Nabin Lucknow Visit: दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे नितिन नवीन, एयरपोर्ट पर सीएम योगी और पंकज चौधरी ने किया स्वागत
- 4. CG News: छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य कानून पर रोक लगाने की याचिका हाई कोर्ट से खारिज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

