Create your Account
Sex Racket : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, होटल में तीन लड़कियों के साथ पकड़े गए तीन लड़के
- Rohit banchhor
- 30 Jul, 2024
Sex Racket : दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।
Sex Racket : दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। कोतवाली पुलिस ने बस स्टैंड स्थित होटल जायसवाल टॉवर पर छापा मारकर इस अवैध धंधे का पर्दाफाश किया। इस कार्रवाई में तीन लड़कियों और तीन लड़कों को गिरफ्तार किया गया है।
Sex Racket : पुलिस की यह कार्रवाई तब हुई जब वे चार लापता छात्राओं की तलाश में निकली थीं, जो घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थीं और वापस नहीं लौटी थी। बस स्टैंड स्थित होटल में अवैधानिक गतिविधियों की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल छापा मारा। होटल के कुछ कमरों की तलाशी लेने पर वहां लड़के और लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। उन्हें तुरंत कोतवाली ले जाया गया और उनसे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, होटल जायसवाल टॉवर में अनैतिक कार्यों के लिए कमरे उपलब्ध कराए जाते थे।
Sex Racket : हालांकि, लापता छात्राओं का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस की साइबर टीम उनकी लोकेशन का पता लगाने के लिए प्रयासरत है। दमोह पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब यह सुनिश्चित करने में लगी है कि लापता छात्राओं को जल्द से जल्द सुरक्षित पाया जा सके। मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस सभी संभावित सुरागों की जांच कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Stock Market, July 2: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, 27 मिनट में निवेशकों ने कमाए 2.82 लाख करोड़
- 2. Anant Ambani : बागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कराए दिव्य यज्ञ-हवन, बालाजी के किए दर्शन, 11 कन्याओं का लिया आशीर्वाद
- 3. IND vs ENG 1st T20 : बारिश के चलते भारत-इंग्लैंड का पहला T20 हुआ रद्द, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी
- 4. Anganwadi Recruitment: यहां होगी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 2,548 पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

