Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Sex Racket : सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 3 युवतियों समेत 5 गिरफ्तार, बाहर से बुलाई जाती थीं कॉल गर्ल्स...

पकड़ी गई युवतियों की उम्र 22 से 30 साल के बीच है और पूछताछ में खुलासा हुआ कि होटल में बाहरी राज्यों से कॉल गर्ल्स बुलाई जाती थीं।

Sex Racket : सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 3 युवतियों समेत 5 गिरफ्तार, बाहर से बुलाई जाती थीं कॉल गर्ल्स...
X

Sex Racket : जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर के विजयनगर स्थित होटल वेलवेट इन में चल रहे हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का गढ़ा थाना पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर पर्दाफाश किया है। पुलिस को लंबे समय से होटल में अवैध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी, जिसके आधार पर बीती रात छापा मारा गया। इस कार्रवाई में होटल संचालक, एक ग्राहक और तीन युवतियों समेत कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पकड़ी गई युवतियों की उम्र 22 से 30 साल के बीच है और पूछताछ में खुलासा हुआ कि होटल में बाहरी राज्यों से कॉल गर्ल्स बुलाई जाती थीं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल वेलवेट इन में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। गढ़ा थाना पुलिस ने रात को छापा मारा तो होटल कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे। कुछ कर्मचारियों ने पुलिस को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने होटल के कमरों की तलाशी शुरू की। इस दौरान एक कमरे में दो युवतियां और दूसरे कमरे में एक युवक के साथ एक युवती आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने तत्काल होटल संचालक प्रदीप मिश्रा, ग्राहक जीवन पांडे और तीन युवतियों को हिरासत में लिया।

पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए। होटल में ग्राहकों को पहले युवतियों की फोटो दिखाई जाती थीं, फिर रेट तय कर उन्हें कमरों में भेजा जाता था। युवतियों में कुछ स्थानीय थीं, जबकि कई को कोलकाता, असम, और अन्य राज्यों से बुलाया जाता था। होटल संचालक पकड़े जाने के डर से किसी भी युवती को लंबे समय तक नहीं रखता था। इसके लिए होटल में एक गुप्त व्यवस्था बनाई गई थी, ताकि बाहरी लोगों को शक न हो। होटल के रजिस्टर में भी इन युवतियों की एंट्री नहीं की जाती थी, जिससे अवैध गतिविधियों को छिपाया जा सके।

गढ़ा थाना प्रभारी ने बताया कि होटल से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है, और सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं। पुलिस को संदेह है कि यह रैकेट संगठित तरीके से लंबे समय से चल रहा था। होटल संचालक प्रदीप मिश्रा और अन्य आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम (PITA) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य संलिप्त लोगों और रैकेट के नेटवर्क की तलाश में जुट गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire