Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Sex Racket : देह व्यापार का रैकेट चल रहा था, विदेशी लड़कियां थी शामिल, अचानक मामला खुल गया...पढ़ें पूरी खबर

इस मामले में एक वकील और अन्य आरोपियों की भूमिका सामने आई है।

Sex Racket : देह व्यापार का रैकेट चल रहा था, विदेशी लड़कियां थी शामिल, अचानक मामला खुल गया...पढ़ें पूरी खबर
X

Sex Racket : रायपुर। रायपुर के तेलीबांधा और सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में होटलों के माध्यम से चल रहे देह व्यापार के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें विदेशी युवतियों को देह व्यापार में धकेलने वाले शामिल हैं। इस मामले में एक वकील और अन्य आरोपियों की भूमिका सामने आई है।

Sex Racket : पुलिस के मुताबिक, आरोपी लोकंटो ऐप के जरिए ग्राहकों को लड़कियों की तस्वीरें और उनके रेट भेजते थे। इसके बाद ग्राहकों को लड़कियों से मिलवाया जाता था। पुलिस ने बताया कि इस रैकेट में विदेशी युवतियों को भी शामिल किया जा रहा था।

Sex Racket : वकील ने 27,000 में बुलाई थी कॉल गर्ल-
मामला सामने तब आया जब 5-6 फरवरी की रात तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एक कार दुर्घटना हुई। पुलिस ने कार सवार युवती और आरोपी से पूछताछ की। युवती ने बताया कि वह उज्बेकिस्तान की निवासी है और जुगल कुमार के बुलाने पर मुंबई से रायपुर आई थी। आरोपी भावेश आचार्य (लोक अभियोजक डीआरआई) ने स्वीकार किया कि उसने जुगल कुमार से संपर्क कर युवती को बुलाया और इसके बदले 27,000 का भुगतान किया।

Sex Racket : मुख्य आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार-
जुगल कुमार घटना के बाद फरार हो गया था और पश्चिम बंगाल में छिपा था। रायपुर पुलिस की टीम ने उसे 24 परगना, पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया। पुलिस ने तेलीबांधा और सरस्वती नगर थाना में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 के तहत मामला दर्ज किया है।

Sex Racket : गिरफ्तार आरोपियों की पूरी कुंडली-
रवि ठाकरे 55 वर्ष निवासी आर.डी.ए. कॉलोनी, रायपुर, जागेंद्र उके उर्फ मोहन 29 वर्ष निवासी गुढ़ियारी, रायपुर, बृजेश साहा 35 वर्ष निवासी अम्बिकापुर, हाल निवास रायपुर, मोह. साजिद 28 वर्ष निवासी संतोषी नगर, रायपुर, दिनेश लिलवानी 30 वर्ष निवासी टिकरापारा, शेख इमरान 34 वर्ष निवासी टिकरापारा, अमित सोनी 28 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती, रमेन्द्र पाठक 32 वर्ष निवासी डीडी नगर, शेख नूरूल हक 49 वर्ष निवासी टिकरापारा, दुर्गेश पनागर 25 वर्ष निवासी कवर्धा, जुगल कुमार राय 39 वर्ष निवासी पश्चिम बंगाल, हाल निवास रायपुर।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire