Create your Account
sex racket राजधानी में 10 मिनट के लिए 8 हजार में मिलती थी विदेशी लड़कियां, सामने आया सेक्स रैकेट का डर्टी गेम
- Pradeep Sharma
- 23 Mar, 2025
Sex racket: दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक बड़े सेक्स रैकेट का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। जहां लड़कियों को 5 से 10 मिनट के लिए भी 'ऑर्डर' पर भेजा जाता था। इसमें डिलीवरी बॉय स्कूटी पर लड़कियों को होटलों तक पहुंचाकर वापस लाने
नई दिल्ली। Sex racket: दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक बड़े सेक्स रैकेट का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। जहां लड़कियों को 5 से 10 मिनट के लिए भी 'ऑर्डर' पर भेजा जाता था। इसमें डिलीवरी बॉय स्कूटी पर लड़कियों को होटलों तक पहुंचाकर वापस लाने का काम कर रहे थे। दिल्ली पुलिस ने इस अवैध धंधे का पर्दाफाश किया है।
Sex racket: पुलिस को सूचना मिली थी कि पहाड़गंज के कुछ होटलों और मकानों में लड़कियों को जबरन रखकर देह व्यापार के लिए मजबूर किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने चूना मंडी स्थित होटल 'Yes Please' 'God Inn' और एक दो मंजिला इमारत पर छापा मारा। इस ऑपरेशन में 22 लड़कियां बरामद हुईं जिनमें एक नाबालिग लड़का और एक उज़्बेकिस्तानी लड़की भी शामिल थी।
Sex racket: दलाल गिरफ्तार मास्टरमाइंड फरार
पुलिस जांच में पता चला कि इस रैकेट को निज़ाम और रेहान नाम के दो लोग चला रहे थे। ये दोनों अभी फरार हैं लेकिन पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। मकान का एग्रीमेंट भी इन्हीं दोनों के नाम पर बना हुआ था। छापेमारी के दौरान होटल 'Yes Please' से तीन और 'God Inn' से चार लड़कियों को पकड़ा गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि चूना मंडी की एक इमारत के पहले और दूसरे फ्लोर पर 16 लड़कियों को रखा गया था। इन लड़कियों को नेपाल असम और पश्चिम बंगाल से लाकर इस घिनौने व्यापार में धकेला गया था।
Sex racket: कैसे काम करता था यह सेक्स रैकेट
यह रैकेट एक सुनियोजित सिस्टम के तहत काम करता था। दलाल लड़कियों को 5 से 10 मिनट के लिए भी 'ऑर्डर' पर भेजते थे। इसके लिए वे ग्राहकों से 700 रुपये से लेकर 10000 रुपये तक की रकम वसूलते थे। होटलों और मकानों के बाहर कई डिलीवरी बॉय अपनी स्कूटी और बाइक के साथ तैयार रहते थे। Sex racket: ग्राहक के ऑर्डर करने पर वे लड़की को 10 मिनट में होटल पहुंचाते और फिर वापस बेस पर ले जाते थे। पुलिस जांच में पता चला कि इन लड़कियों को नेपाल असम और पश्चिम बंगाल से लाया गया था। उन्हें जबरदस्ती या उनकी आर्थिक मजबूरियों और भावनात्मक कमजोरी का फायदा उठाकर इस धंधे में धकेला जाता था।
Related Posts
More News:
- 1. UP Accident : उन्नाव एक्सप्रेसवे पर यात्री बस ने डिवाइडर पार कर कार को मारी टक्कर, फिर खाई में गिरी, 7 की मौत, 12 घायल
- 2. Ayatollah Ali Khamenei: खामेनेई के अंतिम संस्कार में नहीं जाएंगे पीएम मोदी, 4 से 9 जुलाई तक होंगे राजकीय कार्यक्रम, ये करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
- 3. IND vs ENG 2nd T20: भारत को दूसरे टी20 में मिली हार, इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीता मुकाबला; बेथेल का अर्धशतक, वैभव का डेब्यू पर 14 रन
- 4. Toxic Teaser Out : एक्शन और सस्पेंस से भरपूर ‘लेडीज एंड लेडीज’ का टीजर, नयनतारा-कियारा का खतरनाक लुक वायरल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

