Create your Account
Sex Racket: दिन में गोशाला और शाम होते ही सेक्स रैकेट का अड्डा! पिंकी ने तबाह की कई लड़कियों की जिंदगी, कई गिरफ्तार
Sex Racket: मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कांशीराम नगर की पिंकी ने गोशाला की आड़ में देह व्यापार का गंदा धंधा चला रखा था, जिसने कई मासूम लड़कियों की जिंदगी तबाह कर दी। दिन में वह खुद को सामाजिक कार्यकर्ता बताती थी, लेकिन रात होते ही उसका घर अय्याशी का अड्डा बन जाता था। पुलिस ने छापेमारी कर तीन लड़कियों को मुक्त कराया, जिनमें अमरोहा की एक युवती पिछले एक साल से और बिहार की दो लड़कियां दो-तीन महीने से कैद थीं।
Sex Racket: पीड़िताओं ने बताया कि बाहर जाने या आपस में बात करने की कोशिश पर उन्हें बेरहमी से पीटा जाता था। पिंकी का साथी सचिन रेलवे स्टेशन और बस अड्डों से मजबूर लड़कियों को झांसा देकर फंसाता था। इसके बाद उन्हें कैद कर देह व्यापार में धकेल दिया जाता था। एक किशोरी ने बताया कि रोटी जलने पर आरोपी विजय ठाकुर ने उसके हाथ पर तेल डालकर आग लगा दी। पीड़िताओं ने सचिन, विजय ठाकुर और अवनीश पर दुष्कर्म और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए।
Sex Racket: पुलिस ने पिंकी, सचिन, विजय ठाकुर और अवनीश को हिरासत में लिया है। पीड़िताओं के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आरोपियों के नेटवर्क की जांच जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : मंदिर परिसर में बने बावड़ी में डूबने से दो मासूमों की मौत, खेलते-खेलते हुआ हादसा
- 2. CG News : डायल-112 पर कॉल करने के बाद कुएं में कूदा स्कूल सफाईकर्मी, मौत से फैली सनसनी
- 3. Pakistan Boeing 737 Cargo Plane Missing: शारजाह से कराची जा रहा कार्गो बोइंग 737 विमान लापता, ATC से टूट गया था संपर्क, पायलट समेत कुल पांच क्रू मेंबर थे सवार
- 4. Brendon McCullum: बैजबॉल युग का अंत! ब्रेंडन मैकुलम अब नहीं होंगे इंग्लैंड टेस्ट टीम के कोच, ECB ने किया बड़ा बदलाव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

