Begin typing your search above and press enter to search.
Sex racket: शहर के इस लॉज में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पीटा एक्ट में 3 आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव। Sex racket: राजनांदगांव शहर के पुराना बस स्टैंड में स्थित दिगंबर लॉज में पुलिस ने छापेमारी कर लॉज संचालक सहित तीन आरोपियों को पीटा एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 6 नग मोबाइल और नगदी 4400 रुपए सहित आपत्तिजनक 4 पैकेट निरोध जप्त किया है।
Sex racket: पुलिस को लंबे समय से दिगंबर लॉज में अनैतिक देह व्यापार की सूचना मिल रही थी जिस पर नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सिटी कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम के द्वारा रेड की कार्यवाही की गई है।
Sex racket: जहां पुलिस ने लॉज संचालक सहित तीन आरोपियों को पीटा एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पकड़े गए आरोपी प्रिमन जैन,कुणाल शर्मा ओर ऋतिक शामिल हैं इनमें मुख्य आरोपी प्रीमन जैन उर्फ अप्पू आदतन अपराधी है पूर्व में इसके खिलाफ थाना कोतवाली में बहुत से मामले दर्ज हैं।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


