Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Sex CD scandal: रायपुर कोर्ट में पेश हुए सभी आरोपी, भूपेश बघेल समेत विनोद वर्मा और कैलाश मुरारका भी हुए पेश, अब इस दिन होगी अगली सुनवाई

Sex CD scandal: रायपुर कोर्ट में पेश हुए सभी आरोपी, भूपेश बघेल समेत विनोद वर्मा और कैलाश मुरारका भी हुए पेश, अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
X

Sex CD scandal: रायपुर: छत्तीसगढ़ के चर्चित कथित सेक्स सीडी कांड मामले की सुनवाई आज रायपुर कोर्ट में हुई. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोर्ट पहुंचे और हाजिरी देने के बाद बघेल विधानसभा के लिए रवाना हुए. वहीं कांग्रेस सरकार में मीडिया सलाहकार रहे विनोद वर्मा, कैलाश मुरारका समेत अन्य आरोपी कोर्ट में पेश हुए. इस मामले की अगली सुनवाई अब 4 मार्च को होगी.

Sex CD scandal: बता दें कि कोर्ट ने सीडी कांड मामले में सभी आरोपियों को समन जारी किया था. न्यायाधीश भूपेश कुमार बसंत के रायपुर कोर्ट में हाजरी देने के बाद भूपेश बघेल विधानसभा के लिए रवाना हो गए. वहीं विनोद वर्मा, कैलाश मुरारका समेत अन्य आरोपी कोर्ट में मौजूद रहे. बता दें कि इस केस के एक आरोपी रिंकू खनूजा की मौत हो चुकी है. बचाव पक्ष के वकील फैसल रिजवी ने बताया, कैलाश मुरारका सहित अन्य को कोर्ट में पेश किया गया. मामले में अब 4 मार्च को बहस होगी. CBI ने बताया है कि 2017 बॉम्बे के मानस नाम ने CD को जारी किया है. उससे पैसे का लेन-देन हुआ है.


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire