Top
Begin typing your search above and press enter to search.

ट्रक पर लदा था कई टन लोहा, संतोष जनक जवाब न मिलने पर जीएसटी विभाग ने की कारवाई

ट्रक पर लदा था कई टन लोहा, संतोष जनक जवाब न मिलने पर जीएसटी विभाग ने की कारवाई
X

बेमेतरा। जीएसटी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक को पकड़ा है, जिसमें करीब 40 टन लोहा लादा गया था। यह लोहा रायगढ़ के एक बड़े इस्पात कारोबारी का बताया जा रहा है और इसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये के आसपास है।

मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर जीएसटी टीम ने बीती रात बेमेतरा में रायपुर पासिंग ट्रक CG 04 JD 3551 को पकड़ा, जो रायपुर से जबलपुर जा रहा था। पूछताछ के दौरान ड्राइवर ने बताया कि वह लोहा लेकर जबलपुर जा रहा है, लेकिन वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। इसके बाद, जीएसटी टीम ने ट्रक को जब्त कर बेमेतरा के रक्षित केंद्र में खड़ा कर दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire