Create your Account
घूसखोरी के मामले में लोकायुक्त की रडार पर आए विजय कुमार महोबिया की सेवा समाप्त
- Rohit banchhor
- 22 Jan, 2025
अब आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय ने महोबिया की सेवा समाप्ति का आदेश जारी किया है।
MP News : भोपाल। घूसखोरी के मामले में उलझने वाले श्रमोदय विद्यालय के प्राचार्य विजय कुमार महोबिया की सेवा समाप्त कर दी गई है। आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय शिल्पा गुप्ता ने इस आशय के आदेश जारी कर दिए है। फिलहाल स्कूल में मुगालिया छाप के प्राचार्य राजेश शर्मा प्रभारी प्राचार्य के रुप में कार्य देख रहे है। चार करोड़ रुपए की अनियमितता के आरोपी श्रमोदय विद्यालय के प्राचार्य महोबिया को 26 दिसंबर 20214 को लोकायुक्त संगठन पुलिस ने पचास हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया था।
MP News : प्राचार्य ने स्कूल में संचालित मेस के बिल का भुगतान करने के एवज में कनका फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के संचालक गौरव शर्मा से पचास हजार रुपए कीघूस मांगी थी। शर्मा एवरग्रीन सिटी मीरा रोड मुंबई के रहने वाले हैं। लोकायुक्त ने कार्रवाई के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाने के लिए लिखा था, लेकिन लोक शिक्षण की तरफ से कार्यवाही नहीं की गई। इस दौरान महोबिया स्कूल में प्राचार्य की हैसियत से फाइलों पर हस्ताक्षर करते रहे।
MP News : इसमें भी भ्रष्टाचार की आशंका जताई जा रही है। कार्रवाई के 13 दिन मुगालिया छाप के प्राचार्य राजेश शर्मा को श्रमोदय का प्राभारी प्राचार्य बनाया गया। अब आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय ने महोबिया की सेवा समाप्ति का आदेश जारी किया है।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News: अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह कल, स्पीकर डॉ रमन सिंह होंगे चीफ गेस्ट
- 2. CG News : वनवासियों के खातों में पहुँची खुशियों की सौगात, 7.14 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन राशि
- 3. Chhattisgarh High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्कूलों में मंत्र पाठ पर दायर याचिका की खारिज, सबूत मिलने पर फिर होगी सुनवाई
- 4. Share Market: शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 579 और निफ्टी 170 अंक चढ़कर बंद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

