Top
Begin typing your search above and press enter to search.

बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात: निर्माणाधीन मकान में मिली 5 साल की बच्ची की लाश, दुष्कर्म और हत्या की आशंका

बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात: निर्माणाधीन मकान में मिली 5 साल की बच्ची की लाश, दुष्कर्म और हत्या की आशंका
X

बिलासपुर: बिलासपुर शहर में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सरकंडा थाना क्षेत्र के स्वर्णिम ईरा कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान से 5 साल की मासूम बच्ची की लाश संदिग्ध हालत में बरामद हुई है। प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। बच्ची के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिससे मामला और भी गंभीर हो गया है।

घटना का खुलासा

पुलिस के मुताबिक, बच्ची सोमवार शाम से लापता थी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने निर्माणाधीन मकान में एक बच्ची की लाश देखी और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सरकंडा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। बच्ची के शरीर और सिर पर चोट के निशान देखकर पुलिस ने इसे हत्या का मामला मानते हुए जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इलाके को सील कर दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी सबूत जमा करने शुरू कर दिए हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इस घटना से स्वर्णिम ईरा कॉलोनी और आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire