Top
Begin typing your search above and press enter to search.

खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

शव के शरीर पर कई गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है।

खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
X
पखांजूर: पखांजूर के बैकुंठपुर गाँव में आज तड़के सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने जब खेत में युवक का खून से लथपथ शव देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पखांजूर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

शव के शरीर पर कई गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और हर संभव पहलू से मामले की तहकीकात कर रहे हैं।

फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और पुलिस मृतक की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामला पखांजूर थाना अंतर्गत बैकुंठपुर गाँव का है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire