Breaking News
Create your Account
Semicon India 2025: प्रधानमंत्री मोदी ने सेमीकॉन इंडिया का किया उद्घाटन; 33 देशों की 350 से अधिक कंपनियां शामिल
Semicon India 2025: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के यशोभूमि में सेमीकॉन इंडिया-2025 का उद्घाटन किया। भारत का सबसे बड़ा सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स शो अपने चौथे संस्करण में अब तक का सबसे विशाल आयोजन है। इसमें 33 देशों की 350 से अधिक कंपनियां और रिकॉर्ड संख्या में वैश्विक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इस पहल का लक्ष्य भारत को सेमीकंडक्टर क्षेत्र में वैश्विक महाशक्ति बनाना है।
Semicon India 2025: प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, पीएम 3 सितंबर को सुबह 9:30 बजे सीईओ गोलमेज सम्मेलन में शामिल होंगे। 2 से 4 सितंबर तक चलने वाला यह तीन दिवसीय आयोजन भारत में मजबूत और टिकाऊ सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने पर केंद्रित है। सेमीकंडक्टर स्वास्थ्य, परिवहन, संचार, रक्षा और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण हैं और डिजिटलाइजेशन के युग में आर्थिक सुरक्षा का आधार हैं।

Semicon India 2025: सम्मेलन में सेमीकंडक्टर फैब, एडवांस पैकेजिंग, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अनुसंधान पर चर्चा होगी। डिजाइन लिंक्ड इंसेंटिव (DLI) योजना, स्टार्टअप इकोसिस्टम और अंतरराष्ट्रीय सहयोग भी प्रमुख मुद्दे होंगे। 150 से अधिक वक्ता, 50 वैश्विक नेता और 350 प्रदर्शक अपनी तकनीकी क्षमताएं प्रदर्शित करेंगे। छह देशों की राउंडटेबल चर्चाएं और स्टार्टअप पवेलियन इस आयोजन की खासियत हैं।
Semicon India 2025: 2021 में शुरू हुए इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन ने चार साल में भारत के विजन को साकार किया है। सरकार की 76,000 करोड़ की प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव योजना ने इस क्षेत्र को और मजबूती दी है।
Related Posts
More News:
- 1. SC: हेट स्पीच मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को बड़ी राहत
- 2. CG News : असिस्टेंट कमांडेंट के बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, पुलिस जांच में जुटी
- 3. Salman Khan Cameo Raja Shivaji: सलमान खान का ‘राजा शिवाजी’ में धमाकेदार कैमियो, पहली झलक देख फैंस के उड़े होश
- 4. ED raid in Bilaspur: बिलासपुर में ईडी की रेड, कारोबारी के ठिकाने से 17KG सोना-हीरों का हार जब्त, 22 घंटे की जांच देर रात तक चली
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

