Create your Account
Selters Brand Champagne समुंदर में 170 साल पहले डूबे जहाज से मिली अनमोल शैम्पेन, शाही परिवारों में रहती थी खास डिमांड, पढ़ें पूरी खबर
- Rohit banchhor
- 27 Jul, 2024
स्वीडन। Selters Brand Champagne स्वीडन के पास बाल्टिक सागर में एक 170 साल पहले डूबे जहाज के मलबे को खोजा गया है।
स्वीडन। Selters Brand Champagne स्वीडन के पास बाल्टिक सागर में एक 170 साल पहले डूबे जहाज के मलबे को खोजा गया है। यह मलबा स्वीडन के ओलेंड से 37 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। इस जहाज का मलबा खोजने वाले पोलैंड के गोताखोर स्टैचुरा ने बताया कि वे पिछले 40 वर्षों से बाल्टिक सागर में जहाजों के मलबे की खोज में लगे हुए थे। इस जहाज से उन्हें 100 से अधिक शैम्पेन की बोतलें मिली हैं। इतनी पुरानी उम्र के बावजूद, शैम्पेन की बोतलें बेहद अच्छी स्थिति में हैं, जो एक दुर्लभ घटना है।
Selters Brand Champagne सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, इस जहाज में शैम्पेन के अलावा मिनरल वॉटर और पोर्सीलेन के बर्तन भी थे। गोताखोरों ने बताया कि शैम्पेन की बोतलें क्ले से बनी थीं और उन पर "सेल्टर्स" ब्रांड का स्टिकर था। 19वीं सदी में यह ब्रांड जर्मनी की सबसे महंगी और प्रसिद्ध शैम्पेन ब्रांड्स में से एक था। यह शैम्पेन शाही परिवारों में बेहद लोकप्रिय थी और इसके मूल्य के कारण इसे सुरक्षित रूप से एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचाने के लिए पुलिस तैनात की जाती थी।
Selters Brand Champagne गोताखोरों ने कहा कि बोतलों पर लगी मुहर और आकार के आधार पर उन्होंने अनुमान लगाया कि यह शिपमेंट 1850 से 1867 के बीच का हो सकता है। दिलचस्प बात यह है कि जिस मिट्टी के बर्तनों की फैक्ट्री में पानी की बोतलें तैयार की गईं, वह आज भी सक्रिय है। गोताखोरों ने सही समय और जानकारी के लिए फैक्ट्री से संपर्क किया है। इस पानी को एक खनिज युक्त झरने से लाया जाता था और इसे बहुत उपयोगी माना जाता था।
Selters Brand Champagne स्वीडिश गोताखोरों की टीम ने बताया कि जहाज को निकालने में लगभग एक साल लग सकता है। बाल्टिक सागर में लाखों जहाजों के मलबे पड़े हुए हैं। टीम इस जहाज पर रिसर्च करना चाहती है और इसके लिए प्रोफेसर जोहान रॉनबी के साथ सहयोग कर रही है। रिसर्च पूरी होने के बाद ही जहाज को निकालने के बारे में सोचा जाएगा।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : मध्यप्रदेश में 10 हजार स्टार्टअप धारकों ने कराया पंजीयन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विद्यार्थियों से किया संवाद
- 2. NEET UG 2026 Exam 2026: NEET यूजी 26 परीक्षा रविवार को, रायपुर जिले में 26 परीक्षा केंद्र, नोट कर लें शेड्यूल
- 3. IPL 2026 Points Table : गुजरात टाइटंस ने राजस्थान को 77 रनों से हराया, टॉप-2 में की एंट्री; 3 टीमों को पछाड़ा
- 4. Big Accident : अनियंत्रित कार गहरी खाई में गिरी, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, सीएम धामी ने जताया दुख
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

