Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

पानी सप्लाई के लिए मोटर चालू कर रहा था सिक्योरिटी गार्ड, करंट की चपेट में आने से गई जान...

पुलिस का कहना है कि इस मामले में सोसायटी के पदाधिकारियों के बयान दर्ज किए जाएंगे।

पानी सप्लाई के लिए मोटर चालू कर रहा था सिक्योरिटी गार्ड, करंट की चपेट में आने से गई जान...
X
MP News : भोपाल। सागर होम्स फेज 2 में करंट लगने से एक सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई है। वह सोसायटी के लिए पानी सप्लाई करने के लिए मोटर चालू कर रहा था। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। कोलार रोड थाना पुलिस के अनुसार विजय बाल्मिक पिता मुरारी लाल बाल्मिक कुमार 26 साल की करंट लगने से मौत हो गई। वह कोलार रोड स्थित कजलीखेड़ा गांव में रहता था। वह कोलार रोड स्थितसागर होम्स की फेस 2 कॉलोनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था।


MP News : उसे सोसायटी की तरफ से वहां अस्थायी कमरा भी दिया गया था। विजय बाल्मिक सुबह दस बजे मोटर चालू करने गया था। काम करते वक्त उसके हाथ में बिजली का तार था। उसके पीछे ही बिजली का मीटर था। हाथ में मौजूद तार बिजली के मीटर में उच हो गया। जिस कारण वह करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया। उसको एम्स अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच एएसआई रूपेश सिंह कर रहे हैं।


MP News : पुलिस का कहना है कि इस मामले में सोसायटी के पदाधिकारियों के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके अलावा जहां घटना हुई वहां सुरक्षा के इंतजाम किस तरह के थे उसकी समीक्षा की जाएगी। जिसमें बिजली विभाग से भी राय मांगी जाएगी। इससे पहले पुलिस को पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire