Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
सिक्योरिटी गार्ड ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर की आत्महत्या, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम...
MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के टीटी नगर क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना तुलसी नगर स्थित चक्की चौराहे पर रात करीब 11.30 बजे हुई। मृतक की पहचान बालचंद्र सौंधिया के रूप में हुई है, जो एचडीएफसी बैंक में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत था।
पुलिस के अनुसार, आत्महत्या से पहले बालचंद्र का अपनी पत्नी के साथ विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। जानकारी के मुताबिक, बालचंद्र सौंधिया को शराब की लत थी, जिसके कारण उसकी पत्नी ने अपने दो बच्चों के साथ उससे अलग रहने का फैसला किया था। वह आनंद विहार स्कूल के पास एक बस्ती में रह रही थी। बालचंद्र अपनी पत्नी पर साथ रहने के लिए दबाव डाल रहा था, जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।
शुक्रवार रात को भी इसी मुद्दे पर उनकी कहासुनी हुई। इसके बाद बालचंद्र अपने घर लौटा और अपनी लाइसेंसी 12 बोर बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बालचंद्र के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने तुरंत उसे जेपी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही टीटी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
Related Posts
More News:
- 1. CG Posting News: राप्रसे अफसर शैलाभ साहू बने मंत्री केदार कश्यप के नए विशेष सहायक, GAD का प्रभार पुलक भट्टाचार्य को
- 2. CG News: सीतापुर से भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका खारिज, जानें क्या है मामला
- 3. CG News : फर्जी ड्रग लाइसेंस से नशे का कारोबार, 7 कार्टून सिरप के साथ 4 गिरफ्तार
- 4. CG News : दंतेवाड़ा के छिंदनार में गूंजा उत्साह : सचिन तेंदुलकर ने कहा- बस्तर में प्रतिभा की कमी नहीं, 100 से ज्यादा खेल मैदान बनाने का किया ऐलान, बच्चियों के साथ खेला वॉलीबॉल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

