Top
Begin typing your search above and press enter to search.

छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

नक्सली मुठभेड़

छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद
X

रायपुर: छत्तीसगढ़ और तेलंगाना सीमा पर सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। यहां ग्रेहाउंड के जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 7 नक्सलियों को मार गिराया गया है। इस मुठभेड़ में जवानों ने मौके से 2 AK-47 असॉल्ट राइफल और 1 इंसास राइफल भी बरामद की है। सूत्रों के अनुसार, यह मुठभेड़ तेलंगाना के मूलूगू जिले से लगी सीमा पर हुई।

मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने सभी मारे गए नक्सलियों के शवों को बरामद कर लिया है। इसके बाद से क्षेत्र में तलाशी अभियान अभी भी जारी है, ताकि किसी अन्य नक्सली का पता लगाया जा सके। बरामद किए गए हथियारों से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। सुरक्षाबल इस पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन कर रहे हैं, ताकि नक्सलियों के किसी भी अन्य समूह को पकड़ने में सफलता मिल सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire