Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
मॉल में कपड़ो का ट्रायल ले रही महिला का चोरी छुपे बनाया वीडियो, गिरफ्तार
- VP B
- 31 Jul, 2024
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र स्थित व्ही मार्ट के पीछे कॉलोनी में रहता है। भारी हंगामा होने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची।
भोपाल। यदि आप शोरुम में जाकर कपड़े ट्राय करना चाह रहे हैं तो सावधान हो जाइए। एक घटना आपको दहला सकती है। एक ऐसा ही मामला शहर के बीच-बीच एमपी नगर में बने डीबी सिटी मॉल से सामने आया है। जहां डीबी मॉल के एक शोरूम में कपड़े खरीदने गई 40 वर्षीय महिला का चेंजिंग रूम में वीडियो बनाया गया। कपड़ों का ट्रायल लेते समय जैसे ही महिला को अभ्यास हुआ कि उनका वीडियो बनाया जा रहा है तो वह तुरंत बाहर आ गई और वीडियो बनाने वाले आरोपी को पकड़ लिया। जिसके बाद वहां भारी हंगामा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता और आरोपी को थाने ले गई। पुलिस की मानो तो चोरी छुपे वीडियो बना रहे आरोपी प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया गया है।
साथ ही जांच के लिए उसके मोबाइल को भी जब्त तक किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है की प्रशांत का पूर्व में कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। एमपी नगर थाना पुलिस के अनुसार इस मामले की शिकायत 40 वर्षीय महिला ने थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि यह वारदात डीबी माल के एक कपड़े के शोरुम की है। यहां शॉपिंग करने के लिए गई पीड़िता ने कपडे पसंद किए। उसे लेकर वह ट्राई करने के लिए चैंजिंग रूम में चली गई। वह जहां पहुंची उसके साइड में ही दूसरा भी चैंजिंग रूम था। जिसमें आरोपी पहुंचा और वह वीडियो बनाने लगा। ऐसा करते हुए पीड़िता ने उसे पकड़ लिया। इस मामले का आरोपी प्रशांत पवार है।
वह जहांगीराबाद थाना क्षेत्र स्थित व्ही मार्ट के पीछे कॉलोनी में रहता है। भारी हंगामा होने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। आरोपी उसी शोरूम में जॉब करता थां पुलिस ने उसका मोबाइल जांच के लिए जब्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि उसके मोबाइल फोन से अब तक किए गए सारे घटनाक्रम के सबूत मिल सकेंगे। उसके बाद वह जांच का दायरा आगे बढ़ाएंगी। मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए सायबर क्राइम यूनिट को भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा में प्रकरण 225/24 में मुकदमा दर्ज किया है।
Related Posts
More News:
- 1. Road Acciden: बोलेरो और लॉरी की टक्कर में 8 लोगों की मौत, मची चीख-पुकार
- 2. Raipur City Crime : सरकारी स्कूल में महिला का क्षत-विक्षत शव मिला, सिर कुचलकर हत्या
- 3. Brock Lesnar : WrestleMania 42 में ओबा फेमी से हार के बाद ब्रॉक लेसनर ने WWE से लिया रिटायरमेंट!
- 4. MP News : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

